फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक छात्रों की ऑन लाइन होगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्र बिना परीक्षा के प्रोन्नत नहीं होंगे। छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा कराने का कार्यक्रम जारी हो गया है। 22 से 25 जुलाई तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। अन्य छात्रों की परीक्षाएं 27 से 31 जुलाई तक कराने की तैयारी शुरू है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के भोलेपुर बेवर रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी एंड प्रिंटिंग और दो वर्ष की पीजीडीसीए की पढ़ाई होती है। सभी ट्रेडों में कुल 595 छात्र पंजीकृत हैं। कोरोना संक्रमण से संस्थान में पढ़ाई नहीं हो रही है। शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं। प्रधानाचार्य
दयाचंद ने बताया कि इन ट्रेडों के अंतिम वर्ष के जो छात्र हैं, उनकी परीक्षाएं ऑनलाइन कराए जाने का कार्यक्रम जारी हो गया है। छात्र घर से ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं। उनके पास लैपटॉप नहीं है तो किसी भी साइबर कैफे से परीक्षा दे सकते हैं। अन्य छात्रों की 27 से 31 जुलाई तक परीक्षा ऑनलाइन कराने की तैयारी चल रही है। अभी परीक्षा कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें