फर्रुखाबाद। जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने छपाई उद्योग को बढ़ाना देने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगवाने की मांग की है। सोमवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया है।
ज्ञापन में कहा गया कि बढ़ती बेरोजगारी से लोगों में निराशा है और परिवार के भरण पोषण को लेकर गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं। जिले के छपाई उद्योग को बढ़ावा देकर रोजगार की संभावनाएं बढ़ाई जा सकती हैं। इसके लिए जरूरी संसाधनों में एसटीपी स्थापित किया जाए। सुविधा मिलने से जिला छोड़कर जाने वाले व्यापारी यहीं रहकर उद्योग को चला सकेेंगे।
छपाई उद्योग सुचारु रूप से चलने से लाखों लोगों को जिले में रोजगार मिलेगा। एसटीपी लगने से छपाई कारखानों से निकलने वाले पानी से गंगा भी दूषित नहीं होगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, विकास अग्निहोत्री, इमरान अंसारी, मोहम्मद मेजराजुद्दीन, अनुज प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।