फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो व मतदान बहिष्कार की धमकी दी

Sun, 12 Jul 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला रेटगंज में वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे मोहल्लेवासियों ने मोहल्ले के बाहर बैनर टांगकर पोलियो और मतदान बहिष्कार की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सालों से वह लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। पर जिला प्रशासन समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ला तलैया फजल इमाम का नाला रेटगंज से होकर गंगानगर कालोनी और छावनी तक जाता है। हर साल बरसात में नाला उफनाने से रेटगंज मोहल्ले में जलभराव होता है। बीते दिनों हुई बरसात के चलते मोहल्ले में जलभराव हो गया था। इसको लेकर मोहल्लेवासियों ने विरोध जताया था। रविवार को मोहल्लेवासियों ने मोहल्ले की गली के बाहर स्थित एक क्लीनिक के ऊपर

बैनर टांगकर पोलियो और मतदान बहिष्कार की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन किया। मोहल्ले के दीपक कुमार, मुन्नी देवी, जगवीर, सचिन, छोटे खां, अरशद, मुन्ना, जयकरन, रामवीर, कृपांती, राजकुमार, पंकज कुमार, राधा देवी, किरनलता और भूरे का कहना है कि नाला की तलीझाड़ सफाई नहीं करवाई जाती है। इससे बरसात में नाला उफना जाता है और जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी भी प्रतिदिन सफाई करने के लिए मोहल्ले में नहीं आते हैं। इससे नालियां बजबजाती रहती हैं। कई बार पालिकाध्यक्ष और जिला प्रशासन से जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग कर चुके हैं। पर कोई ध्यान नहीं

दिया जाता है। इसके चलते हर साल जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जब तक जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिलेगी। तब तक वह लोग पोलियो और मतदान का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी और पालिकाध्यक्ष से जलभराव की समस्या से निजात दिलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें