फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की लाइन ठीक कर रहे संविदा कर्मी की कंरट लगने से मौत

विज्ञापन
संविदा लाइनमैन की मौत के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। गांव रठौरा के बाजार में बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन दुरुस्त कर रहे संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग कर बहोरिकपुर मोहम्मदाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने संविदा लाइनमैन के साथ आए उसके साथी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव माडल शंकरपुर निवासी चंद्रशेखर शाक्य (40) संविदा लाइन मैन था। गुरुवार शाम अपने साथी लाइनमैन गांव डूंगरपुर निवासी अरविंद के साथ गांव रठौरा स्थित बाजार की लाइन दुरुस्त करने के लिए गया था। अरविंद नीचे खड़ा रहा और चंद्रशेखर पोल पर चढ़कर काम करने लगा। अरविंद ने सब स्टेशन से शटडाउन लिया था। लाइन ठीक करने के बाद चेक करने के लिए चंद्रशेखर के कहने पर अरविंद ने बिजली चालू कराई, लेकिन फाल्ट होने पर फिर से शटडाउनन ले लिया।
चंद्रशेखर फिर से लाइन ठीक करने लगा और तभी अचानक बिजली आने से वह चिपक गया। झुुलसने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों के साथ बहोरिकपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिजन पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे। परिजनों का कहना था कि चंद्रशेखर का शव पोल से तभी उतारा जाएगा जब उनकी मांग पूरी हो जाएगी। सूचना पर कोतवाल राकेश कुमार, एसओ जहानगंज दिनेश गौतम मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। देर रात आश्वासन पर जाम खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें