फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने नाव पलटी, चलाने पर कार्रवाई की दी चेतावनी

विज्ञापन
महोलिया घाट की निगरानी करते अमृतपुर थानाध्यक्ष। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने नाव पलटी, चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

अमृतपुर। रामगंगा पार कर जिले में प्रवेश करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को नाव चलने पर रोक लगा दी गई। थानाध्यक्ष ने नाव को पलट दिया और नाविक को दोबारा चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। घाट के पास पुलिस कर्मी भी लगाए गए हैं।
लॉकडाउन का पालन कराने को जिला प्रशासन ने जिले की सीमाएं सील कर दी हैं। इस पर शाहजहांपुर, हरदोई व लखीमपुर खीरी से लोग नाव के सहारे रामगंगा पार कर जिले में प्रवेश करने लगे। इसे अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद प्रशासन ने रामगंगा पार कर आने वाले लोगों पर रोक लगाने के अमृतपुर एसओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसओ अमृतपुर सुरेंद्र यादव शुक्रवार सुबह रामगंगा के महोलिया घाट पर गए और नाव को पलट दिया। नाव चालक व ठेकेदार सत्यपाल सिंह को हिदायत दी कि नाव दोबारा चलाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसओ घाट किनारे बैठकर कई घंटे निगरानी करते रहे। पुलिस कर्मी भी लगा दिए गए हैं।
पुलिस के अलावा लेखपाल भी सीमाओं पर रखेंगे नजर
अमृतपुर। रामगंगा पार कर जिले में लोगों के घुसने पर रोक को एसडीएम अमृतपुर बृजेंद्र कुमार ने लेखपालों की ड्यूटी भी लगा दी है। गूजरपुर पमारान गांव के पास जिले की सीमा पर लेखपाल विमल कुमार, शरद कुमार, रामजी की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

महोलिया घाट पर लेखपाल मोहित गुप्ता, संजीव दुबे, गांव डबरी के मुख्य मार्ग पर लेखपाल कुलदीप, प्रिंस कुमार, सलेमपुर-अर्जुनपुर सीमा पर लेखपाल हिमांशु गुप्ता, कुलदीप राठौर प्रथम और करहल गांव सीमा पर लेखपाल अमित शुक्ला, कुलदीप तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें