फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट लिखने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विशेष अदालत एंटी डकैती के न्यायाधीश ने 18 लोगों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट लिखने का आदेश मऊदरवाजा थानाध्यक्ष को दिया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव न्यामतपुर निवासी यादराम ने गांव के जदुनाथ सिंह, अरविंद, अमित उर्फ लालू, अक्षय कुमार, अनिल कुमार, अशोक, जितेंद्र, रवींद्र, अवधेश, मनोज, धर्मेंद्र, कमलेश, सुरजीत, सुधीर, दुर्वेश, रमन, दीपक व एक अज्ञात के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की थी। आरोप है कि जदुनाथ सिंह ने अपने खेत में नलकूप
की बोरिंग कराई थी। विद्युत विभाग से लाइन बनवाने का एस्टीमेट पास कराए बिना खुद बिजली के तार नलकूप तक खींचना चाहते थे। इसका विरोध किया तो वह रंजिश मानने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती सात नवंबर को जदुनाथ उसके घर के पास से नलकूप की विद्युत लाइन खींचने लगे। विरोध करने पर सभी
आरोपी एकत्र होकर लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए, परिजनों के साथ मारपीट करने के बाद तोड़-फोड़ की। घर में रखे 60 हजार रुपये व जेवर लूट ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उसके
पुत्र को पुलिस ने पकड़ कर शांतिभंग में चालान कर दिया था। अर्जी पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें