फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस ने हटाया मलबा, फॉरेंसिक टीम ले गई पांच नमूने

विज्ञापन
फोटो-40 नाला मछरट्टा स्थित पूर्व विधायक विजय सिंह का बंद मकान। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के नाला मछरट्टा स्थित पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर विस्फोट के बाद बिखरा मलबा पुलिस अंदरखाने हटवा रही है। इसी के बाद शुक्रवार को तीसरी बार पहुंची फॉरेंसिक टीम ने पांच नमूने लिए। मकान अभी भी पुलिस की निगरानी में है।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह शुक्रवार रात ही लखनऊ चली गईं। भाजपा के कद्दावर नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह के मकान पर 17 मार्च की रात हुए विस्फोट में बिखरा मलबा पुलिस अंदरखाने हटवा रही है। इसी दौरान कुछ साक्ष्य मिलने की बात सामने आई। पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम यहां पहुंची। नखास चौकी प्रभारी इमरान फरीद के साथ फॉरेंसिक टीम मकान के अंदर गई। पुलिस सूत्र बताते हैं कि वहां से पांच नमूने लिए गए हैं। इन साक्ष्यों से विस्फोट की गुत्थी सुलझने की उम्मीद बंधती नजर आ रही है। हालांकि मकान पर अभी भी पुलिस की 24 घंटे निगरानी है। यहां बता दें कि विस्फोट में घायल सभी छह लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नूरपुर के भैयालाल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें