फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: सख्ती के साथ बंद कराया संडे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने के दौरान शहर में आवागमन में सहूलियत और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने चौक से घुमना तक लगने वाला संडे बाजार सख्ती के साथ बंद करवा दिया। पुलिस ने माइक से एनाउंस किया। दुकानदारों को डंडा दिखाकर सामान समेटने को कहा। कमाई का जरिया बंद होने से दुकानदार मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

शहर के चौक से घुमना, पल्ला माठिया तक हर रविवार को संडे बाजार लगता है। इसमें शहर के अलावा आसपास कस्बों के भी तमाम दुकानदार सामान बिक्री करके रोजी-रोटी कमाते हैं। शहर के स्कूलों में पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। दोपहर 12 बजे और शाम पांच बजे पेपर छूटता है। फुटपाथ पर संडे बाजार की दुकानें और सड़क पर लोगों की भीड़ के दौरान छात्रों को निकलने में दिक्कतों को देखने हुए पुलिस ने दुकानें बंद करवा दीं।
सुबह नौ बजे से ही पुलिस माइक लेकर सड़़क पर निकली। एक बार एनाउंसमेंट किया। वापसी में डंडा दिखाकर सख्ती करके दुकानें समेटने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस ने दो-तीन चक्कर लगाकर दुकानें हटवा दीं। सप्ताह में एक दिन सामान की बिक्री करके परिवार का भरण-पोषण करने वाले दुकानदार खासे मायूस दिखे। दुकानदारों का कहना है कि हर रोज पूरा बाजार खुलता था। उसे बंद नहीं कराया, मगर हम गरीबों की दुकानें बंद करवाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें