फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने वाले घरों में ताला डालकर भागे

Thu, 22 Oct 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। थाना अंतर्गत पुलिस पार्टी पर पथराव करने वाले घरों में ताले डालकर भाग गए। गुरुवार को हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दीं तो इनके घरों पर ताले लटकते मिले।
विज्ञापन


चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में जैतपुर निवासी विरोज के खिलाफ सात अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार रात एसआई डोरीलाल और आरडी यादव ने फोर्स के साथ विरोज को पकड़ने के लिए उसके घर दबिश दी थी। इस पर विरोज के परिवार के लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया था। इसके चलते पुलिसपार्टी बैरंग लौट गई थी।

थानाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र ने विरोज, श्रीदयाल, शीशपाल, अवधेश, गुड्डू, दीपक, इनकी पत्नी और बच्चों के अलावा बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विजय कटियार व उनके भाई अजय कटियार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को थानाध्यक्ष ने विरोज व अन्य हमलावरों की तलाश में गांव जैतपुर में दबिशें दीं। पुलिस को हमलावरों के घरों में ताला लटका मिला। एसओ शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि विरोज समेत अन्य हमलावरों के घरों पर दबिशें दी गईं। सभी के घरों में ताले लटके मिले हैं। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें