फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बैकफुट पर पुलिस, 58वें दिन घर गया घायल राशू

विज्ञापन
फोटो-2 लोहिया अस्पताल में घर जाने की तैयारी करते राशू, साथ में हंसते बच्चे व पत्नी। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नाला मछरट्टा स्थित पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास के बेसमेंट में 17 मार्च को विस्फोट की घटना में घायल राशू मिश्रा को 58 दिन बाद घर जाने की अनुमति मिल गई। पिता के घर आने की सूचना पर उन्हें लेने बेटा और बेटी अस्पताल पहुंचे। राशू के पिता ने कहा कि पुलिस के सहयोग से ही बेटे को न्याय मिला है। भगवान के यहां देर है अंधेर नहीं।
विज्ञापन

भाजपा के कद्दावर नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह के नाला मछरट्टा स्थित आवास के बेसमेंट में 17 मार्च की शाम विस्फोट हुआ था। इसमें पूर्व विधायक का पुत्र अविनाश उर्फ विक्की और अभिषेक उर्फ सिक्की, पड़ोस के ही ईशू चौरसिया, मित्तू कूंचा के राशू मिश्रा, रेलवे स्टेशन के रामवीर यादव व नूरपुर निवासी भैयालाल घायल हो गए थे। पूर्व विधायक के बेटों को लखनऊ, राशू मिश्रा को लोहिया अस्पताल, रामवीर को निजी अस्पताल व अन्य घायलों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।
भैयालाल की कानपुर के अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने सभी घायलों पर प्राथमिकी दर्ज कर अस्पतालों में पुलिस का पहरा बैठा दिया था। पिछले सप्ताह उच्च न्यायालय ने विधायक के दोनों पुत्रों को राहत दे दी थी। इसी के बाद से पुलिस बैकफुट पर आ गई। बुधवार सुबह राशू मिश्रा को एसपी ने घर जाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही राशू के परिजन में खुशी की लहर दौड़ गई। दोपहर करीब 12 बजे राशू की पत्नी दीपांजलि, पुत्र धैर्य, पुत्री ध्वनि समेत अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। पिता वीरेंद्र मिश्रा हमेशा राशू के साथ रहे। कागजी खानापूरी कराने के बाद वह दोपहर करीब एक बजे बच्चों के साथ घर गए। पत्नी दीपांजलि ने बताया कि 58 दिन तक रात की नींद और दिन का चैन गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें