फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने व्यापारियों को मनाया

Wed, 18 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आंदोलित व्यापारियों की चेतावनी को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए बुधवार को दोनों पक्षों को बुला कर वार्ता की। इसके बाद व्यापारियाें ने आंदोलन की चेतावनी वापस ली। अंगूरीबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश सक्सेना ने पिछले दिनों बैठक कर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार के खिलाफ भड़ास निकाली थी। व्यापारी नेताओं ने चेतावनी दी थी कि चौकी प्रभारी का तबदला न होने पर वह  आंदोलन करेंगे। इसकी जानकारी पर एसपी विजय यादव ने
विज्ञापन


बुधवार को व्यापारियों और चौकी प्रभारी को कार्यालय बुलाया था। यहां अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ,  इकलाख खां, दिनेश अग्निहोत्री, सौरभ भारद्वाज, गोपाल कश्यप, मुजम्मिल खां सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एसपी आफिस पहुंच गए। व्यापारियों ने एसपी के सामने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी आएदिन उनका उत्पीड़न करते हैं। एसपी ने दरोगा को कुछ समय की मोहलत

देने के लिए कहा।   आश्वस्त किया कि दरोगा बेवजह व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेंगे। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी चेतावनी वापस ले ली। दरोगा मुकेश कुमार और शहर कोतवाल आरपी यादव को भी बुलाया गया था। वह लोग आफिस के बाहर खड़े रहे। व्यापारियों के जाने के बाद एसपी ने इनको दिशा निर्देश दिए। तय हुआ कि गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी सिंह व सीओ सिटी वाईपी सिंह शहर कोतवाली में व्यापारियाें व दरोगा के साथ समझौता वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें