बस में छूटे बैग को यात्री को देता सिपाही। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बच्चों को गर्म कपड़े देने जा रहे शिकोहाबाद के युवक को बैग बस में छूट गया। यूपी 112 पर सूचना देने पर पुलिस ने फर्रुखाबाद बस स्टैंड पर बस से बैंग बरामद कर युवक के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के कपड़े पाकर भावुक हो गया।
शिकोहाबाद के चिस्तीनगर निवासी इमरान पुत्र इस्लाम की शाहजहांपुर के कटरा में ससुराल है। इमरान दिल्ली में नौकरी करता है। पत्नी व बच्चे कटरा में रहते हैं। इमरान बच्चे के लिए गर्म कपड़े लाया था। कटरा जाने के लिए वह शिकोहाबाद से राजस्थान के धौलपुर डिपो की बस में सवार हुआ। मोहम्मदाबाद में बस रुकने पर खाना खाने चला गया। इस बीच बस चली गई। इमरान का सामान बस में छूट गया। उसने यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी सिपाही सचिन कुमार रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे और बस में बैग बरामद कर लिया। कुछ देर बाद इमरान भी पहुंच गए। पुलिस बैग उनके सुपुर्द कर दिया। बैग पाकर खुशी से इमरान की आंखें भर आईं। बोला, अब मेरे बच्चों को सर्दी के कपड़े मिल जाएंगे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की यात्रियों ने सराहना की।