पेड़ से टकराने के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : FARRUKHABAD
हादसे मं पुलिस लाइन के बिजली मिस्त्री की मौत
फर्रुखाबाद। जिला जेल से सेंट्रल जेल जाने वाले मार्ग पर एमआर कोल्ड स्टोरेज के पास मंगलवार शाम कार अनयंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। उसमें सवार पुलिस लाइन के बिजली मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। फालोअर समेत एक संविदा बिजली मिस्त्री घायल हो गया। इलाज के दौरान फालोअर भाग गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रखा निवासी वीरेंद्र यूनिस उर्फ बबलू(45) बिजली मिस्त्री था। मंगलवार शाम वह पुलिस लाइन के फालोअर धीरेंद्र उर्फ धीरू व गांव कुटरा निवासी संविदा बिजली कर्मी संतोष के साथ अपनी कार से सेंट्रल जेल की ओर जा रहा था। एमआर कोल्ड स्टोरेज के आगे मोड़ पर सामने से ट्रक आने से वीरेंद्र यूनिस स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे खड़े पेड़ में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
वहां से गुजर रही फोरेंसिंक टीम ने बबलू मिस्त्री को चालक सीट पर फंसा देख उसे निकाला और अपनी सरकारी जीप से तीनों को लोहिया अस्पताल हुंचाया। वहां डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान ही फालोअर धीरेंद्र वहां से भाग गया। घायल संतोष ने कोतवाल जसवंत सिंह को सभी के नाम बताए।
आरआई किश्वर अली ने बताया कि पुलिस लाइन के बिजली मिस्त्री वीरेंद्र की मौत हुई है। अस्पताल पहुंचे छोटे भाई दीपू ने बताया कि वीरेंद्र बहनोई को लेने शाहाबाद जा रहे थे। उनके चार पुत्र व एक पुत्री है। कार में पुलिस की वर्दी मिली है।