फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

348 रिक्रूटों को मिला पुलिस आरक्षी का दर्जा

Thu, 30 Jun 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
समारोह में रिक्रूटों ने मार्चपास्ट कर एसपी को सलामी दी। 348 रिक्रूटों को पुलिस आरक्षी का दर्जा मिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस और जनता एक ही गाड़ी के दो पहिये हैं। जनता के साथ तालमेल रखने वाले पुलिसकर्मी ही बड़े से बड़े अपराधी को खोज निकालते हैं। यह बात पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में कप्तान राजेश कृष्ण ने रिक्रूटों को संबोधित करते हुए कही। समारोह में रिक्रूटों ने मार्चपास्ट कर एसपी को सलामी दी। 348 रिक्रूटों को पुलिस आरक्षी का दर्जा मिला।
विज्ञापन



पुलिस कप्तान ने बताया कि पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय के आदेश के अनुपालन में 29 दिसंबर 2015 से आरटीसी जनपद फतेहगढ़ में 383 रिक्रूट आरक्षियों को आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कराया जा रहा था। प्रशिक्षण के उपरांत इस माह निर्धारित एवं बाह्य विषयों की परीक्षा ली गई। आरटीसी के 11 रिक्रूट आरक्षियों को कतिपय कारणों से परीक्षा में शामिल नहीं किया गया।

विभिन्न विषयों में तीन रिक्रूट आरक्षी अनुत्तीर्ण हो गए। साक्षात्कार के समय 21 रिक्रूट अनुत्तीर्ण हुए। इस प्रकार परीक्षा में उत्तीर्ण 348 रिक्रूट आरक्षियों को दीक्षांत परेड में पुलिस आरक्षी का दर्जा मिला। रिक्रूट आरक्षियों की आवासीय व्यवस्था आरटीसी बैरकों में की गई। प्रशिक्षण के अतिरिक्त उनकी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखा गया। रिक्रूट आरक्षियों को एसपी ने संविधान और निष्ठा के प्रति शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाधिकारी कर्ण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार तथा सीओ लाइन लेखराज सिंह तथा सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें