फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

186 जवानों ने ली कर्तव्य व निष्ठा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नौ माह के प्रशिक्षण के बाद 186 रिक्रूट दीक्षांत परेड में शामिल हुए और कर्त्तव्य व निष्ठा की शपथ लेकर पुलिस का हिस्सा बने। फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में जवानों ने बैंड बाजे की धुन पर मार्च पास्ट किया और एसपी को सलामी दी। एसपी ने प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों व प्रशिक्षकों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए दीक्षांत परेड में रिक्रूटों की आठ टोलियों को उनके कमांडर दिशा निर्देश दे रहे थे। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा परेड ग्राउंड पहुंचे। खुली जीप में सवार होकर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने सलामी लेने के बाद रिक्रूटों को कर्त्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई। साथ ही पुलिस के गौरवशाली इतिहास व अनुशासन के बारे में जानकारी दी।
अच्छा प्रदर्शन करने वाले जवान अभिषेक चौधरी, सुरजीत, लव कौशिक, महिपाल सिंह, सुमित सिंह, विपुल वशिष्ठ, योगेंद्र कुमार, माधव, अनुज कुमार, मोहित शर्मा, अभिषेक यादव, गगन लावनियां, गुलाम गौस, राहुल शर्मा, विष्णुुुकुमार, मनीष कुमार को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान एएसपी अजय प्रताप, सीओ सिटी नितेश सिंह, सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा, सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, सीओ कायमगंज राजवीर सिंह, आरआई किश्वर अली मौजूद रहे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सभी नए सिपाहियों को थानों पर तैनाती दी गई है। यह लोग थाने पर छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

आठ टोलियों को परेड के दौरान दिशा निर्देश दे रहे कमांडर महिपाल सिंह, देवेंद्र सारस्वत, सोनू कुमार, कृष्णपाल, प्रवीण यादव, शुभम कुमार, सचिन पौनियां, सोनू परिहार, सुमित सिंह, राघव चतुर्वेदी, विष्णु कुमार को भी सम्मानित किया गया।
आरटीसी में उपनिरीक्षक मुकेश सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, श्रवण कुमार, मनोज कुमार, निसारूद्दीन, इलम सिंह, चमन सिंह व आरटीसी मेजर सुरेंद्र सिंह ,भूपेंद्र सिंह भदौरिया ने प्रशिक्षित किया। एसपी ने इन प्रशिक्षकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें