फर्रुखाबाद। जिले में शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 23 में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं बालक समेत चार संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
नवाबगंज क्षेत्र के गांव का कनासी निवासी अधेड़ की कानपुर में, सातनपुर निवासी वृद्धा की नोएडा में, कायमगंज के गांव ममापुर निवासी महिला की आगरा में, जबकि राजेपुर क्षेत्र के गांव भरखा निवासी आग से झुलसे 10 वर्षीय बालक की कोरोना की चपेट में आने के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत का आंकड़ा 175 पहुंच गया है।
जिले में अब तक 10204 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9685 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी 347 केस एक्टिव हैं। वहीं शहर में 14, कायमगंज में दो, कमालगंज में 5 व मोहम्मदाबाद में एक अधेड़ संक्रमित मिला है।