फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे जिले में पुलिस ने अधिकारियों के साथ किया रूट मार्च

विज्ञापन
शहर में रूटमार्च करते डीएम, एसपी और व्यापारी नेता। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पूरे जिले में जुमे की नमाज से पहले व बाद में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने रूट मार्च किया। मुस्लिम नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था। सीओ व थानेदारों ने मोबाइल पर काल करके घरों से न निकलने की चेतावनी दी। सभी मौलानाओं से संपर्क कर कहा गया कि अमन चैन बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड कोतवाल देवेंद्र दुबे फोर्स के साथ शहर के मुख्य मार्ग पर रूट मार्च किया। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मस्जिदों के पास में एक दरोगा व पांच सिपाहियों को तैनात किया गया था।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सुभाष चौराहे पर मस्जिद के पास पुलिस का कड़ा पहरा था। भूसा मंडी वाली मस्जिद के पास एएसआई आरके वर्मा फोर्स के साथ डटे थे। कोतवाल अजय नरायण सिंह पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन

कमालगंज में सीओ राजवीर सिंह, एसडीएम सदर अनिल कुमार ने कसबा व नई बस्ती में रूट मार्च किया। एसओ अंगद सिंह ने नमाज के बाद भीड़ न लगाने की हिदायत देकर लोगों को घर जाने की सलाह दी।
एसडीएम सदर व सीओ अमृतपुर ने जहानगंज एसओ पूनम जादौन ने फोर्स के साथ गांव जरारी, भड़ौसा, सरफाबाद, जहांगीरपुर, बंथलशाहपुर, पतौंजा, करीमगंज में रूट मार्च कर लोगों को बताया कि धारा 144 लागू है, भीड़ न लगाएं लोगों को लाउडस्पीकर से संबोधित किया गया।
नवाबगंज में एसओ वेद प्रकाश पांडेय ने फोर्स के साथ मुख्य बजार में रूट मार्च किया। एसडीएम कायमगंज अमित आसेरी ने फोर्स के साथ अलेपुर व रोशनाबाद में भ्रमण किया। एसओ जेएल सोनकर ने पुलिस कर्मियों के साथ पूरे कसबे में रूट मार्च कर लोगों से अमन चैन बनाए रखने की अपील की।
मुस्लिम नेताओं को सुबह से ही मोबाइल पर काल करके घरों से न निकलने की हिदायत देकर नजरबंद रहने की चेतावनी दी गई। वहीं मस्जिदों के मौलानाओं से संपर्क साधा और आपसी सौहार्द बनाए रखने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें