फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किसान के हत्यारोपियों के करीब पुलिस, जल्द खुलासे की उम्मीद

Wed, 18 Feb 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज/कमालगंज। गांव बेहटा में हुए किसान की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर सकती है। इस मामले में किसी नजदीकी व्यक्ति के होने की आशंका जताकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी नेसके उर्फ सुनील कुमार (52) शुक्रवार सुबह काली नदी के किनारे खेत में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। कुछ देर बाद खेत पर पहुंचे अनिल कुमार ने भाई का शव पड़ा देख सूचना दी थी। पुलिस ने पुत्र अमन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस को छानबीन में पता चला कि हत्या में कोई किसी नजदीकी व्यक्ति के शामिल है। इसके बाद से पुलिस की नजर किसान के नजदीकी लोगों पर लगी है। पुलिस इसके लिए पुख्ता साक्ष्य भी एकत्र कर लिए। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर सकती है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले में खुलासे के लिए प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें