फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हाईवे पर प्लेन की जगह कट में बनी मिली सेंट्रल लाइन, नहीं मिले संकेतक

Wed, 18 Feb 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-17 मोहम्मदाबाद के अलावलपुर मोड़ के पास इटावा-बरेली हाईवे की की जांच करती टीम। संवाद - फोटो : रेहुआ गांव में सात वर्षों से बंद पड़ी पानी टंकी।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर जिले की सीमा क्षेत्र में तेजी से बढ़ी दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों के साथ यातायात संबंधी सभी विभागों के अधिकारियों ने हाईवे पर कमियां खंगालीं। एक स्थान पर सेंटर लाइन प्लेन की जगह कट में पाई गई। यही नहीं संकेतक भी गायब मिले। कमियों को चिह्नित करके इन पर काम करने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

सोमवार रात को को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की मौजूदगी में हाईवे पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने पर संबंधित अधिकारियों से विस्तार से विचार विमर्श किया गया। डीएम ने हाईवे के अलावा यातायात संबंधी सभी विभागों के अफसरों को हाइवे की जांच कर दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय की ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में मंगलवार दोपहर में में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत, सीओ यातायात अभय वर्मा, एनएचएआई के विश्वास मिश्रा, भूपेंद्र आरी, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, पीडब्ल्यूडी अफसरों के साथ हाईवे के उन स्थानों का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां तेजी से दुर्घटनाएं बड़ी हैं। अधिकारियों ने बघार, जैतपुर मोड़, मुरास कन्हैया, वनपोई मोड़, सकवाई, रोहिला चौराहा, अलावलपुर मोड़, धीरपुर चौराहा, काली नदी पुल तक बारीकी से निरीक्षण किया।
अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान अलावलपुर मोड़ पर सेंटर लाइन प्लेन की जगह कट में बनी पाई गई। यहां संकेतक भी नहीं लगे मिले। धीरपुर चौराहे पर पखना रोड जाने वाले लिंक रोड के पास में ही रोड क्षतिग्रस्त मिली। यहां भी संकेतक नहीं लगे मिले। टीम ने हाईवे के कर्मियों से स्ट्रीट लाइट शीघ्र चालू कराने तथा उखड़े हुए चिह्न संकेतक दोबारा लगाने को कहा। काली नदी पुल के किनारे फुटपाथ पर गहरे गड्ढे मिले। यही नहीं स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई कम पाई गई। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि निरीक्षण में हाईवे पर जो भी कमियां मिलीं हैं उनकी संयुक्त रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

ट्रक के केबिन पर बैठे मिले यात्री, 28 हजार का चालान
अधिकारी काली नदी पुल के पास जांच कर रहे थे, उसी समय मैनपुरी से आ रहे एक ट्रक की केबिन के ऊपर कई यात्री बैठे दिखे। पुलिस ने उन्हें तुरंत नीचे उतार दिया। एआरटीओ ने ट्रक को रुकवाकर कागजात चेक करके उस पर 28 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें