फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हिस्ट्रीशीटर के करीब पहुंची पुलिस, सिपाही की भूमिका संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। सवारियां लेकर दिल्ली जा रही हरदोई डिपो की बस में रखे पार्सल से मिले असलहों के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी हरदोई का हिस्ट्रीशीटर के करीब पहुंच गई है। इस घटना में थाने में लंबे समय से तैनात एक सिपाही की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पार्सल रखने वाले ने उसी को सूचना दी थी। निर्दोष बताने के बावजूद पुलिस ने दोनों चालक व परिचालक को नहीं छोड़ा है। परिजन थाने के बाहर डटे हैं।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम हरदोई डिपो की बस में रखे पार्सल से एक रिलाल्वर व तीन तमंचे बरामद किए थे। बस के दोनों चालकों और परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को बस के स्टाफ के संलिप्तता न होने की बात कही थी, मगर उन्हें थाने से रिहा नहीं किया गया। इंस्पेक्टर पूरी टीम के साथ शनिवार सुबह से ही असलहे रखवाने वाले पाली के हिस्ट्रीशीटर की तलाश में छापेमारी करते रहे। बताया जाता है कि उसके करीब पहुंच गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है। हालांकि पुलिस बताने से कतरा रही है।
पुलिस सूत्र बताते हैं कि बस में असलहे भरे पार्सल रखे होने की सूचना सबसे पहले थाने में लंबे समय से तैनात एक सिपाही को मिली थी। उसी ने इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा को दी थी। इसी के आधार पर बस को चेक करके पार्सल बरामद कर लिया गया था। शुक्रवार शाम इंस्पेक्टर ने बस के चालकों और परिचालक की भूमिका संदिग्ध होने से इनकार किया था। हालांकि शनिवार देर शाम तक उन्हें थाने से रिहा नहीं किया गया। तीनों रोडवेज कर्मी दफ्तर में ही बैठे हैं। उनके परिवार के कई लोग थाने के बाहर भटक रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि संदिग्धों को तलाश रहे हैं। अभी कोई पकड़ा नहीं गया है। इस मामले में सही आरोपियों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें