फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायमगंज में जुलूस को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
कायमगंज ट्रांसपोर्ट चौराहा पर लगा फोर्स। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम संगठनों के विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर पुलिस प्रशासन गुरुवार रात से ही अलर्ट हो गया। रात में नगर से रूट मार्च जगह जगह तिराहे व चौराहे पर फोर्स तैनात कर चौकसी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

नगर की जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज शाहनूर ने गुरुवार को जुमे की नमाज के बाद एसडीएम नए कानून के विरोध में ज्ञापन देने को कहा था। इसके बाद आम चर्चा हो गई कि बस स्टॉप पर जुमे की नमाज के बाद लोग जमा होंगे और जुलूस निकालने के बाद ज्ञापन दिया जाएगा। इस पर प्रशासन व पुलिस अलर्ट हो गया।
एसडीएम कुछ गणमान्य नागरिकों से बातचीत करते रहे। पुलिस ने चौकसी बरतने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी, गुरुवार रात को एसडीएम व इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय फोर्स के साथ नगर से रूट मार्च निकाला।
विज्ञापन

साथ ही बस स्टॉप के पास पुल गालिब तिराहा, ट्रांसपोर्ट चौराहा, मुख्य बाजार आदि स्थानों पर फोर्स तैनात कर दिया। जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद पर शांति पूर्ण तरीके से नमाजियों ने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें