फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बटवारे के विवाद में दंपति ने जहर खाया

विज्ञापन
फूला। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मकान के बंटवारे में मनमाफिक हिस्सा न मिलने पर दंपति पर ने जहर खा लिया। दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदगंज निवासी दलवीर (25) की शादी 9 माह पूर्व गंगापार के गांव नगरिया की फूला उर्फ सोनी के साथ हुई थी। दलवीर मजदूरी करता है। दलवीर की छह बड़ी बहन और दो छोटे भाई देव सिंह (10) और गोविंद (8) हैं। बहनों की शादी हो चुकी है। दलवीर अलग रहना चाहता था। गुुरुवार को मकान के बटवारे को लेकर पंचायत हुई। माता-पिता ने
तीसरा हिस्सा दे दिया। इससे खफा होकर दलवीर और फूला ने कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर मां बबिता ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। दलवीर की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें