फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में धनतेरस पर खूब बरसा धन

Fri, 28 Oct 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फतेहगढ़ में गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदती युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजारों में खूब घन बरसा। खरीददारी करने को लोगाें की भीड़ उमड़ी़। बर्तन, कपड़े, सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक सामानों और वाहनों की दुकानों पर जमकर खरीददारी की। भीड़ के चलते सड़कों पर पांव रखने की जगह भी नहीं बची।
विज्ञापन


सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि धनतेरस पर करीब एक करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है। वहीं  किसी अनहोनी से निपटने के लिए बाजार में पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा।
शुक्रवार को धनतेरस पर दुकानदारों ने सुबह से ही अपनी दुकानें ग्राहकों के लिए सजाई थीं।

शाम होते होते ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर उमड़ पड़ी। लोगों ने मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदी। धनतेरस पर बर्तन खरीद को शुभ माना जाता है। बाजार में सड़क किनारे सजी दुकानों पर लोगों ने चम्मच, ग्लास, थाली, दूध की बाल्टी आदि की ज्यादा खरीद की।
विज्ञापन


सर्राफा व्यवसाई मनोज रस्तोगी ने बताया कि विगत कई माह से सहालग न होने के कारण सर्राफा बाजार में बिकबाली में तेजी नहीं दिखाई दी। इन्होंने बताया कि धनतेरस पर बाजार में करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। पिछली वर्ष की अपेक्षा अबकी बार बाजार में 40 प्रतिशत तक गिरावट आई है।


इंसेट...
झाड़ू खरीदने को दुकानों पर रही भीड़
धनतेरस पर झाडू की खरीद को शुभ माना जाता है। दुकानदारों ने झाडू की बिक्री के लिए सड़क पर दुकानें सजाई। झाडू खरीदने के लिए लोगों की भीड़ पूरे समय तक लगी रही।


चांदी का सिक्का भी खूब बिका
सराफा दुकान पर सोने चांदी के जेवरात की अपेक्षा चांदी का पुराना व नया सिक्का खूब बिका। सिक्का खरीदने के लिए लोगों ने दुकानों पर काफी परख दिखाई।


जोरों पर रहा वाहन बाजार
धनतेरस पर वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ। बाइक एजेंसियों पर पिछली वर्ष की अपेक्षा ज्यादा बिक्री की गई। होंडा, हीरो, बजाज, टीवीएस आदि बाइकें, व स्कूटर खरीदने के लिए लोगों की कतार लगी रही। वहीं फर्नीचर दुकानों पर भी भीड़ रही।


जाम में फंसे रहे लोग
भारी भीड़ के चलते बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। जाम में फंसे लोगों की सुधि लेने के लिए कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें