फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस लाइन और हैदरपुर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 02 Mar 2025 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिद्वंदी ​खिलाड़ी को टच करने का प्रयास करती ​खिलाड - फोटो : स्टेडियम में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिद्वंदी ​खिलाड़ी को टच करने का प्रयास करती ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्टेडियम में हुई खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में पुलिस लाइन और हैदरपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्टस स्टेडियम में स्व. प्रबल पाठक मेमोरियल खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक डा. आशीष शाक्य ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। प्रतियोगिता में विकास खंड कायमगंज, राजेपुर, नवाबगंज, कमालगंज, फतेहगढ़, की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पसीना बहाया। बालक और बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में पुलिस लाइन फतेहगढ़ की टीम विजेता रही।
कायमगंज के कंपोजिट विद्यालय भटासा की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कमालगंज के हैदरपुर की टीम ने एकलव्य क्लब सलेमपुर की टीम को शिकस्त दी। वहीं बालिका वर्ग में एकलव्य क्लब की टीम ने राजेपुर क्लब की टीम को कराकर जीत का स्वाद चखा। प्रतियोगिता के समापन पर जिला खो-खो एसोसिएशन के संरक्षक वासु अग्रवाल, गौरव कटियार ने खिलाड़ियों को मेडल एवं विजेता शील्ड प्रदान की।
विज्ञापन

संजीव कटियार, कुलदीप यादव, अवनींद्र सक्सेना, योगेश शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, अंशुल पाठक सचिव अनुज वर्मा, जगदीश बघेल, अंकित कटियार, बीना गौतम मौजूद रहीं । निर्णायक की भूमिका अभिषेक शाक्य, विमलेश, नागेंद्र, चेतना ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें