फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितवनपुर पिथू गोशाला 1000 गोवंश के लिए होगी विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने रविवार को सितवनपुर पिथू गोशाला का निरीक्षण कर उसकी क्षमता बढ़ाकर 1000 गोवंश के लिए विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इलेक्ट्रानिक कंडा मशीन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सितवनपुर पिथू स्थित गोशाला का जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने एसडीएम सदर के साथ रविवार को निरीक्षण किया। गोशाला में 623 गोवंश बताए गए। जिलाधिकारी ने गोशाला में आई इलेक्ट्रानिक कंडा मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मशीन से गोवंश के गोबर से कंडे बनाकर बिक्री की जाएगी। इससे होने वाली आय से गोशाला की व्यवस्थाएं और दुरुस्त करने में सहयोग मिलेगा। कहा कि गेहूं की फसल लगभग तैयार है। कुछ दिनों बाद ही थ्रेसिंग भी शुरू हो जाएगी। इससे किसानों से संपर्क कर एक-एक क्विंटल भूसा गायों के लिए दान में लिया जाए। गोशाला का विस्तार कर क्षमता 1000 गोवंश की जाए। गोशाला में रोटी बैंक की स्थापना हो। उन्होंने अन्य व्यवस्थाएं देखने के साथ सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने के लिए कहा। इस दौरान डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, प्रभारी बीडीओ राजबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें