ोरी के बाद टूटा लॉकर व बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज। सराफ की दुकान का शटर तोड़कर घुसे चोर तिजोरी का लॉक खोलकर सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए। ग्रामीण की सूचना पर सराफा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। सराफ ने रविवार की सुबह तहरीर दी।
गांव महरूप़ुर बीजल में थाना क्षेत्र गांव मोहद्दीनपुर निवासी बृजेश पटेल की सोने चांदी की दुकान है। शनिवार को बृजेश रात में दुकान बंद करके अपने गांव आ गए। रात करीब 2.30 बजे महरूपुर बीजल गांव के कमलेश ने उन्हें मोबाइल पर चोरों द्वारा शटर तोड़े जाने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही बृजेेश मौके पर आए और यूपी 112 पर चोरी की सूचना दी। एसओ दिनेश गौतम फोर्स के साथ आए। पुलिस ने छानबीन कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। रात को बृजेश ने बताया था कि एक गांठ गिरवी रखी थी। चोर वही ले गए हैं। रविवार की सुबह दी तहरीर में बताया कि गिरवी रखी दस ग्राम की सोने की चेन व चांदी के कुछ जेवर चोरी हुए हैं। एसओ दिनेश गौतम ने बताया कि जांच के बाद मुुकदमा दर्ज किया जाएगा। चोरी के खुलासे के लिए टीम का गठन कर सादे कपड़ों में सिपाही तैनात कर दिए हैं।