फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा का 101 कलश दूध से हुआ अभिषेक

Fri, 05 Aug 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
नदी में बाढ़ कम होने के लिए तट पर पूजन करते ग्रामीण व पुजारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामगंगा के प्रकोप को शांत करने और बाढ़ से बचाव के लिए ग्रामीणों ने हवन और 101 कलश दूध से अभिषेक किया। विधि-विधान से हवन-पूजन कर जयकारे लगाए।
विज्ञापन



अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव कोलासोता के ग्रामीणों के खेतों का रामगंगा की तेज धारा से कटान हो गया है। धीरे धीरे रामगंगा का जल गांव की ओर बढ़ता जा रहा है। इससे गांव के लोग भयभीत हो गए। उनको गांव कटने का भय सताने लगा है। कटान को रोकने के लिए ग्रामीणोें ने प्रशासन से ठोकरें बनवाने की मांग की थी।

लेकिन सुनवाई न होने से कटान तेजी से होने लगा है। रामगंगा की तेज धारा को देखकर ग्रामीणों ने गांव को बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना करनी शुरू कर दी। आचार्य गोविंदा और शास्त्री मधुरंजन से हवन पूजन कर रामगंगा में आहूतियां दी। इसके बाद ग्रामीणों ने 101 कलशों में दूध भरकर लाए और रामगंगा का अभिषेक कर तबाही न होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शिव कुमार सिंह, ओमकार सिंह, जगदीश सिंह, सतीश सिंह, शिशुपाल सिंह, सुरजीत सिंह, रमेश सिंह समेत कई ग्रामीण हवन पूजन में शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना है कि रामगंगा की धारा गांव की ओर मुड रही है। अगर यह धारा गांव की ओर मुड गई तो ग्रामीण बेघर हो जाएंगे। इस कारण रामगंगा की पूजा अर्चना कर तबाही न किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें