फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर पाइललाइन फटी, 1000 घरों में पानी ठप

विज्ञापन
मसेनी स्थित लोको रोड पर फटी पाइप लाइन बदलने के लिए खोदा गया गड्ढा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पाइपलाइन फटी, 1000 घरों में पानी आपूर्ति ठप
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नेचुरल गैस की पाइपलाइन डालने के लिए चल रही ड्रिल मशीन की चपेट में आने से शनिवार को नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन 400 मीटर तक फट गई। इससे चार मोहल्लों के एक हजार घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई है। नगर पालिका ने देर शाम नई पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई शुरू करवा दी है।
शहर के मोहल्ला मसेनी चौराहे से लोको रोड पर नेचुरल गैस की पाइप लाइन डलवाने के लिए काम चल रहा है। इसकी खुदाई ड्रिल मशीन से की जा रही है। शनिवार शाम को जब पानी की सप्लाई चालू की गई, तो लोको रोड पर कई मोहल्लों में पाइप लाइन से पानी ऊपर निकलने लगा।
विज्ञापन

इस पर पालिका के जलकल विभाग के जोन प्रभारी नीरज वर्मा ने जांच की, तो पता चला कि पाइप लाइन फटी है। देर शाम खुदाई शुरू की गई। करीब 400 मीटर दूर तक 14 इंच मोटी पाइप लाइन फट गई है। फिलहाल पाइप लाइन को ब्लॉक करके कुछ मोहल्लों को पानी आपूर्ति दे दी गई है। अभी बंधौआ, लोको रोड, राजन नगला, प्रीतमनगला गांव के करीब 1000 घरों में पानी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि गैस की पाइप लाइन डालने के लिए हो रही खुदाई से पानी की लाइन फट गई है। इसे सही करने के लिए खुदाई शुरू करवा दी है। कोशिश है कि रविवार को आपूर्ति बहाल कर दी जाए। कंपनी पर जुर्माना तय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें