फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 बंद नलकूप चालू दिखाने में एई का चार्ज छिना

विज्ञापन
विज्ञापन
एई ने चालू दिखाए 38 बंद नलकूप, चार्ज छिना
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बंद राजकीय नलकूप चालू दिखाने के मामले में सहायक अभियंता को चार्ज छीनकर खंड कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। दूसरे सहायक अभियंता को उनके उपखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जनपद में 315 राजकीय नलकूप संचालित दिखाए जा रहे हैं जबकि हकीकत इसके विपरीत है। नलकूपों की दुर्दशा के संबंध में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं। इसका जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने संज्ञान लेकर ब्लॉक स्तर पर बीडीओ से जांच कराई। इसमें 120 नलकूप बंद मिले थे। जिलाधिकारी ने यह रिपोर्ट शासन को भेज दी थी।
विज्ञापन

इस पर शासन से पांच टीमें गठित कर जांच कराई गई। इसमें हकीकत सामने आ गई। मोहम्मदाबाद उपखंड में सर्वाधिक 159 नलकूप हैं। बताया जा रहा है कि जांच में 38 नलकूप बंद मिले। वह चलित सूची में दिखाए जाते रहे। इसमें 18 नलकूप तो ऐसे हैं जो एक वर्ष से भी अधिक समय से ठप हैं। जिम्मेदार इनकी मरम्मत के नाम पर शासन से आई धनराशि खर्च दिखाते रहे।
अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने 38 बंद नलकूपों को चालू दिखाने के मामले में सहायक अभियंता इमरान अंसारी को अधिशासी अभियंता कार्यालय से संबद्ध करते हुए उनके स्थान पर दूसरे सहायक अभियंता बेचनलाल यादव को अतिरिक्त चार्ज दे दिया है। उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता ने 15 दिन में सभी नलकूपों को चालू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इससे उन्होंने तेजी से काम शुरू करा दिया है। दूसरी ओर सहायक अभियंता इमरान अंसारी ने बताया कि खंड कार्यालय से कभी भी सुधारात्मक नलकूपों की सूची उन्हें नहीं दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन किया जाएगा। हालांकि अभी शासन से गठित की टीमों की जांच रिपोर्ट विभाग को नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें