फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी का पता नहीं बिछाई जा रही पाइप लाइन

विज्ञापन
गांव बिजाधरपुर में पाइप लाइन डालने को खोदी जा रही नाली। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
टंकी का पता नहीं बिछाई जा रही पाइप लाइन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर से सटे गांव बिजाधरपुर में पानी की टंकी नहीं है। इसके बाद भी पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। प्रधान ने इस पर सवाल उठाए तो बताया गया कि गांव पपियापुर की टंकी से सप्लाई दी जाएगी जबकि पपियापुर की पाइप लाइन 15 वर्ष पहले ही ध्वस्त हो चुकी है।
गांव विजाधरपुर से करीब दो किमी दूर पानी की टंकी है। गांव में जलापूर्ति के लिए करीब 15 वर्ष पूर्व डाली गई पाइप लाइन ध्वस्त हो चुकी है। अब गांव में कनेक्शन देने के लिए पाइप लाइन डालने का काम फिर शुरू कर दिया गया। इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। जलापूर्ति की संभावना न देख प्रधान रेनू यादव के पति अजीत यादव उर्फ भोला ने सवाल किया तो जलनिगम के जिम्मेदार बात घुमाते नजर आए।
विज्ञापन

भोला ने कहा कि गांव में पहले टंकी का निर्माण हो। इसके बाद पाइप लाइन डाली जाए तो सरकारी धन का सदुपयोग होगा। इस पर जलनिगम कर्मियों ने पपियापुर में बनी टंकी से जलापूर्ति करने का तर्क दिया। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि पपियापुर की टंकी से कभी जलापूर्ति हुई ही नहीं। 15 वर्ष पूर्व प्रयास किया गया था, अब तो वह पाइप लाइन भी ध्वस्त हो चुकी है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद पाइप लाइन डालने के लिए काम जारी है।
विज्ञापन

वर्जन
पपियापुर की पानी की टंकी से गांव बिजाधरपुर तक पाइप लाइन सुधारी जाएगी। उसी टंकी से गांव में जलापूर्ति के लिए करीब एक करोड़ रुपये से पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया गया है। गांव में जलापूर्ति का पूरा प्रयास होगा। -सुनील कुमार तिवारी, अधिशासी अभियंता, जलनिगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें