फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 100 घरों में जलसंकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 100 घरों में जलसंकट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रसोई गैस की पाइप लाइन डालते वक्त ड्रिल मशीन से पानी की पाइपलाइन फट गई। इससे तीन दिन से 100 घरों में पेय जल संकट है। अभी तक मरम्मत का काम पूरा नहीं किया जा सका है।
आईटीआई चौराहे से श्यामनगर, सातनपुर की ओर कई दिन से रसोई गैस की पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। रविवार रात विद्युत उपकेंद्र के पास ड्रिल मशीन से पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार सुबह आपूर्ति के वक्त सड़क पर पानी बहने लगा।
विज्ञापन

इससे श्यामनगर की कुछ गलियों के करीब 100 घरों में पेयजलापूर्ति ठप हो गई। मंगलवार सुबह जब मरम्मत के लिए खुदाई की गई, तो करीब 50 फीट तक पाइप क्षतिग्रस्त मिला। अभी तक पाइपलाइन बदलने का काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नगर पालिका के जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि रसोई गैस लाइन डालने वाली कार्यदायी संस्था को ही मरम्मत करनी है। उसने खुदाई करवा दी है। बुधवार को काम पूरा हो जाएगा। शाम को पानी की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें