फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का मंडल मंत्री बताया तो काट दिया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाजार गए भाजपा नेता की बाइक का पुलिस ने 6000 रुपये का चालान काट दिया। खुद को मंडल मंत्री बताने पर सिपाही ने अभद्रता कर दी। मामले की शिकायत जिलाध्यक्ष से की गई है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी आलोक राजपूत भाजपा में बढ़पुर पश्चिमी मंडल के मंत्री हैं। गुरुवार शाम वह गांव के ही मंडल महामंत्री पंकज पाल के साथ बाइक से बघार स्थित बाजार से सब्जी खरीदने गए थे। राजपूताना पुलिस चौकी प्रभारी भी सिपाही के साथ वहां पहुंचे। इस बीच एक व्यक्ति ने भाजपा नेता की बाइक की ओर इशारा कर दिया। सिपाही ने नंबर प्लेट की फोटो खींच ली और आलोक से मोबाइल नंबर पूछा। कुछ ही देर में बाइक का 6000 रुपये का चालान कटने का मैसेज आते ही आलोक चौक गए। उन्होंने सिपाही से नाराजगी जताई और दोनों ने भाजपा नेता होने का परिचय दिया। इस पर सिपाही ने उनसे अभद्रता भी कर दी। मंडल मंत्री ने बताया कि उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष से शिकायत की है। उनके पास हेलमेट, लाइसेंस और बाइक के कागजात होने के बावजूद छह हजार रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें