pichda varg samiti in farrukhabad
फर्रुखाबाद में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ.हीरा ठाकुर ने बुधवार को जनपद का भ्रमण किया। पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र न्याय देने के लिए आयोग का गठन किया है। आयोग में आने वाले फरियादियों को न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकारों में पिछड़ा वर्ग के लोगों को न्याय देने की कोई व्यवस्था नहीं थी। भाजपा सरकार ने पिछड़ों का विशेष ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में अभी पिछड़ा वर्ग के लोग आयोग का सहारा कम ले रहे हैं।
आयोग में आने वालों को 70 दिन में न्याय मिलना तय है। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद में पूर्व दशम के 11333 छात्रों को, जबकि दशमोत्तडर 22554 छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिला है। वहीं शादी अनुदान के लिए चयनित 2227 लाभार्थियों में 946 को लाभ दिया जा चुका है। शेष को बजट मिलते ही शादी अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोग अभी जागरूकता के अभाव में आयोग का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। आयोग में जाने वालों को 70 दिन में शत प्रतिशत न्याय मिलना तय है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धि गिनाईं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल आदि मौजूद रहे।