फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दवा रजिस्टर न मिलने पर फार्मासिस्ट का निलंबन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अमृतपुर और पिथनापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अमृतपुर पीएचसी में फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले और दवाओं का कोई रजिस्टर नहीं था। जिलाधिकारी ने तत्काल फार्मासिस्ट को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अमृतपुर पीएचसी में दवा वितरण कक्ष का जायजा लिया। वहां दवाओं का स्टॉक रजिस्टर बंद मिला और फार्मासिस्ट अरविंद कुमार गायब थे। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को फार्मासिस्ट को निलंबित करने का आदेश दिया। लैब में सीबीसी मशीन दो दिन से खराब मिली, जिससे मरीजों की जांचें बंद थीं। हेल्थ एटीएम भी चिप न होने के कारण निष्क्रिय पाया गया। प्रसव केंद्र पर ताला लगा था, क्योंकि एएनएम अवकाश और प्रशिक्षण पर थीं, जिससे दो दिन से प्रसव कार्य ठप था। ओपीडी में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज आते हैं। जिलाधिकारी ने सीएमओ आनंद उपाध्याय को अमृतपुर के प्रसव केंद्र और सीबीसी मशीन तुरंत चालू कराने के निर्देश दिए।
पिथनापुर पीएचसी में भी अनियमितताएं
पिथनापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में भी कमियां सामने आईं। यहां दवा वितरण के लिए कोई फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था, जिस पर सीएमओ को तैनाती के आदेश दिए गए। एएनएम अंजुम निशा से प्रसव संबंधी जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि दो माह में 70 प्रसव हुए हैं। हालांकि, प्रसूताओं की खून की जांच का रजिस्टर नहीं बना था, क्योंकि ''कवच'' रजिस्टर अभी मिला नहीं है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अमृतपुर पीएचसी में एक डॉक्टर की तैनाती करने की भी बात कही। अस्पताल परिसर में घास खड़ी होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को सफाई कराने के आदेश दिए। पिथनापुर में प्रसूताओं की खून की जांच का रजिस्टर बनवाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने पंचायत घर में एक लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें