फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली कटौती से व्यापार ठप, नींद भी हराम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जसमई ग्रामीण बिजली उपकेंद्र से जुड़े हथियापुर गांव के उपभोक्ता पिछले दो माह से खराब बिजली आपूर्ति से परेशान हैं। शनिवार को उन्होंने अधीक्षण अभियंता कार्यालय जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न मिलने से उनका व्यापार ठप हो गया है और रात की नींद भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो माह में सर्राफ की दुकानों से तीन चोरियां हो चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कोई अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है। अनुराग गुप्ता, सोहेल खान, संतोष कुमार, संदीप गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता और प्रबल तिवारी सहित कई ग्रामीण भोलेपुर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे थे। वहां कानपुर से आए मुख्य अभियंता अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस कारण शिकायत लेकर आए ग्रामीणों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में दिनभर में मुश्किल से दो-तीन घंटे ही बिजली मिल पाती है। बिजली आने पर भी एक घंटे में कई बार आपूर्ति बाधित होती है, जिसके बाद घंटों गुल रहती है। रात में भी बिजली की आवाजाही से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती।
अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप
ग्रामीणों ने बताया कि अवर अभियंता को फोन करने पर वह कॉल नहीं उठाते। लाइनमैन भी उनकी बात नहीं सुनते और कई लोगों के मोबाइल नंबर काली सूची में डाल दिए हैं। उपखंड अधिकारी से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली की कमी से बाजार में कारोबार प्रभावित हुआ है। रात में बिजली न आने से सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ी हैं, जिसके चलते चोरियों की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें