फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से पेट्रोलपंप कर्मी की मौत

Fri, 23 Jun 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रोते ‌ब‌िलखते पर‌िजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कायमगंज-कंपिल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार देर रात ट्रक मोड़ते समय उसकी चपेट में आकर पेट्रोल पंप की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पड़ोसी जिला एटा थाना अलीगंज के गांव नगला रामसिंह निवासी धर्मेंद्र कुमार (22) पुत्र सत्यवीर छह महीने पहले कायमगंज-कंपिल रोड स्थित कंपिल फिलिंग स्टेशन पर नौकरी करने आया था। इस पंप के मालिक कायमगंज के रहने वाले सौरभ पालीवाल हैं। बुधवार रात धर्मेंद्र खाना खाकर दूसरे सेल्समैन कायमगंज के रहने वाले शाहिद के साथ पंप पर पड़े तख्त पर जाकर सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद के अनुसार रात करीब 12:30 बजे उसकी नींद खुली तो वह अपना मोबाइल चार्जिंग करने के लिए केबिन में चला गया। इस दौरान पंप के पास ही कबाड़े की दुकान किए कृपाल सिंह के यहां ट्रक पर माल लोड हो रहा था। माल लोड करने के बाद ट्रक चालक पंप पर जाकर उसे मोड़ने लगा तो तख्त में टक्कर लग गई, जिससे धर्मेंद्र नीचे गिर पड़ा और पहिये की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। शाहिद ने इसकी जानकारी पंप मालिक को दी। सौरभ पालीवाल रात में ही मौके पर पहुंचे और उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर धर्मेंद्र को आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। रात में ही पिता सत्यवीर आदि परिजन शव कंपिल थाने लेकर पहुंचे। दरोगा उदयनरायन शुक्ल ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरोगा ने बताया कि ट्रक चालक का नाम कायमगंज निवासी सर्वेश बताया जा रहा है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें