फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पीईटी के प्रश्नपत्र आए, 34368 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सभी तैयारियां पूरी, प्रश्नपत्रों को कोषागार में रखवाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रश्नपत्र भी आ गए हैं, जिन्हें जिला कोषागार फतेहगढ़ के डबल लॉक में कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया है। कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
पीईटी परीक्षा छह व सात सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 20 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर, एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। पांच स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में लगाए गए हैं। 805 कक्ष निरीक्षकों की भी तैनाती की गई है। कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

34368 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। इनमें अधिकतर अभ्यर्थी लखनऊ से आएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर पुलिसबल लगाए जाने के लिए एसपी को पत्र भेजा गया है।




परीक्षा की तिथि व समय
छह व सात सितंबर को पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे व दूसरी पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक पीईटी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें