फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज के कस्तूरबा विद्यालय में मिलीं अव्यवस्थाएं

Tue, 09 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवाबगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के निरीक्षण में डीसी बालिका ऋचा यादव और व्यायाम शिक्षिका दुर्गा वर्मा को अव्यवस्थाएं मिलीं। इन्होंने वार्डन को कमियों को दूर करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को डीसी बालिका शिक्षा ने व्यायाम शिक्षिका दुर्गा वर्मा के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नवाबगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में नए मेन्यू से भोजन बनता हुआ नहीं मिला। शौचालय गंदे मिले। मेन्यू के अनुसार एक बार भी बच्चों को मिठाई, फल और दूध नहीं दिया गया।

94 में से 47 छात्राएं उपस्थित थीं। कई छात्राएं खुजली की बीमारी से ग्रस्त मिलीं। इनको एक दिन ही दवा दी गई। विद्यालय का सबमर्सिबल खराब मिला। अगस्त 2015 से जनवरी 2016 तक शिक्षक और कर्मचारियों की वार्डन ने उपस्थित प्रमाणित नहीं की थी। डीसी सभी शिक्षक और कर्मचारियों की उपस्थिति प्रमाणित कराकर अपने साथ लेकर आईं। डीसी ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें