फोटो-7 परीक्षार्थी का दुपट्टा उतरवाती महिला सिपाही। संवाद
फर्रुखाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और जांच को लेकर खासी सख्ती बरती गई। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले गहन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।
महिला अभ्यर्थियों को चुनरी, चूड़ी, कंगन, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल और अन्य आभूषण उतारने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। कई छात्राओं को केंद्र के बाहर ही अपनी चुनरी और चूड़ियां उतारनी पड़ीं। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें केवल प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और पेन ही अपने साथ ले जाने की अनुमति दी गई। अन्य सभी सामान केंद्र के बाहर ही रखना पड़ा। जांच प्रक्रिया के कारण केंद्रों के बाहर कुछ समय तक भीड़ भी रही।
फोटो-7 परीक्षार्थी का दुपट्टा उतरवाती महिला सिपाही। संवाद