फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लॉकर से गहने गायब होने में सीओ ने दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित स्टेट बैंक शाखा से एक करोड़ रुपये के गहने गायब होने के मामले की जांच सीओ ने शुरू कर दी है। उन्होंने बैंक पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही गहने गायब होने का आरोप लगाने वाले फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजन नगला न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार रामकुमार वर्मा के बयान दर्ज किए। फॉरेंसिक टीम ने बैंक से नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सूबेदार का आरोप है कि छह जून को उन्होंने बैंक में अपना लॉकर चेक किया तो उससे एक करोड़ रुपये के गहने गायब थे। इसकी जानकारी उन्होंने शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों को दी थी। इसके बाद उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी। कोई कार्रवाई न होने पर मंगलवार को एसपी कार्यालय में सीओ सिटी अभय वर्मा से शिकायत की। इसके बाद बुधवार को सीओ बैंक पहुंचे और छानबीन की। सीओ अभय वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें