फर्रुखाबाद कंपिल विद्युत उपकेंद्र का पांच एमवीए ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया है। यहां की इनकमिंग मशीन की ट्राली फट गई है। भंडार गृह में सामग्री न होने से अधिकारी जुगाड़ से काम चला रहे हैं। ऐसे में काट-काटकर 70 गांवों में बिजली दी जा रही है।
कंपिल विद्युत उपकेंद्र पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से 11 केवी लाइन में फाल्ट आने की संख्या बढ़ गई है। इस वजह से 70 गांवों में बारी-बारी से मिलने वाली बिजली की अवधि चार से पांच घंटे होती है। मंगलवार को उपकेंद्र पर लगी इनकमिंग मशीन की ट्राली खराब हो गई, जो बिजली मिल रही थी वह भी बंद हो गई।
भंडार गृह में उपकरण न होने से जेई अजय यादव ने धर्मपुर फीडर की मशीन की ट्राली निकाल कर इनकमिंग मशीन में लगा दी। तब कंपिल टाउन और रुदायन फीडर से गांव व कसबा को तीन से चार घंटे बिजली दी जा रही है। धर्मपुर फीडर बंद होने से इससे जुड़े गांवों की बिजली ठप हो गई। इससे 70 गांवों में तीन दिन से बिजली संकट बना हुआ है।
जेई अजय यादव ने बताया कि पांच एमवीए के स्थान पर दस एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने को एस्टीमेट बनाकर 15 दिन पूर्व दे दिया है। नरैनामऊ रेलवे क्रासिंग के पास 33केवी की केबल बदहाल है। उसको बदलने का एस्टीमेट 20 दिन पूर्व दिया था। पास न होने से काम नहीं हो सका। अगर वह केबल खराब हुई तो उपकेंद्र पूरी तरह बंद हो जाएगा और फिर बिजली संकट दूर नहीं हो पाएगा।
people in trubble in farrukhabad due to light cut