फोटो-23 कड़हर में तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति की बैठक में बोलते अध्यक्ष भईयन मिश्रा। स्रोत: आयोज
फर्रुखाबाद। तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति ने गांव कड़हर में बैठक कर तटबंध के अभाव में हजारों हेक्टेयर भूमि व गांवों की बर्बादी पर चिंता व्यक्त की। कहा कि गंगा के दोनों किनारों पर बसे गांवों को तटबंध की जरूरत है।
हरदोई सीमा पर बसे गांव कड़हर में मंगलवार दोपहर हुई बैठक में जुटे आसपास गांवों के लोगों ने तटबंद बनवाकर ही दम लेने का प्रण लिया। समिति अध्यक्ष भइयन मिश्रा ने कहा कि तटबंध बनने से लोगों का पलायन रुकेगा। एक माह में ठोस प्रगति नहीं हुई तो पदयात्रा निकाली जाएगी। राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल पांडेय ने कहा कि तटबंध के लिए जनता सड़कों पर उतरेगी।
राजीव प्रताप सिंह, कड़हर प्रधान रामनिवास, खुटिया के योगेंद्र त्रिवेदी, राम प्रताप शाक्य ने सहयोग का आश्वासन दिया। इसमें संजीव अग्निहोत्री, विपिन तिवारी, राजीव वर्मा, हिमांशु गुप्ता, सियाराम गुप्ता, रामनिवास सिंह, राम प्रताप सिंह, मोहित खन्ना, शरद अग्निहोत्री, गोविंद त्रिवेदी, उपेंद्र सिंह यादव, लालू यादव मौजूद रहे।
फोटो-23 कड़हर में तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति की बैठक में बोलते अध्यक्ष भईयन मिश्रा। स्रोत: आयोज