फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिहार बस्ती के लोग होने लगे आत्मनिर्भर-डीएम

Sun, 22 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गिहार बस्ती के लोगों को नेतृत्व प्रदान करने की आवश्यकता थी। जिला प्रशासन ने ऐसा ही किया। फलस्वरूप बस्ती के लोग शराब की भट्ठियों से निकलकर आत्मनिर्भर बनने में लगे हैं। यह बात जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने वसुंधरा टेंट हाउस और प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर कही।
विज्ञापन


वसुंधरा स्वयं सहायता समूह की ओर से लकूला में संचालित टेंट हाउस का उद्घाटन जिलाधिकारी ने रविवार को  किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस टेंट हाउस से होने वाली आमदनी से गिहार बस्ती को रोजगार मिलेगा। टेंट हाउस की देखरेख के लिए 20 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी का नेतृत्व शिशुपाल गिहार को सौंपा गया।  बस्ती में चलाए जा रहे विकास कार्यों के लिए डीएम ने  पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा, बीएसए  योगराज सिंह और डीआईओएस भगवत पटेल समेत अन्य लोगों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उनके कहने पर ही बस्ती के लोगों ने शराब की होली जलाई थी। उनका भी फर्ज था इनके उद्धार के लिए आगे आएं। उन्होंने समाज के समृद्ध नागरिकों से गिहार बस्ती के लोगों की मदद की अपील भी की। इसके बाद जिलाधिकारी का काफिला ठंडी सड़क स्थित जय हिंद जन सेवा कल्याण समिति पहुंचा। यहां उन्होंने नगला गिहार लकूला की किशोरियों के उत्थान के प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि यहां गिहार बस्ती की महिलाओं को मुफ्त ट्वायज मेकिंग, फ्लावर मेकिंग और पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बस्ती के चार लोगों को ग्रामीण बैंक की ओर से ऋण पर तीन ठेली और एक रिक्शा दिया।
कार्यक्रम का संचालन पीडी डा.डीआर विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर बीएसए योगराज सिंह, पीओ डूडा सियाराम सचान, एडीएम मनोज सिंघल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पूर्व चेयरमैन मिथलेश अग्रवाल, रोहित गोयल, संजय गर्ग, निमिष टंडन, संस्था अध्यक्ष जूली शुक्ला, डा. रामकृष्ण राजपूत, प्रदीप मिश्र, वीरेंद्र सिंह राठौर, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, अफरोज युसूफ और चमन शुक्ला आदि मौजूद रहीं।

ठेली व रिक्शा पाकर हुए खुश
ग्रामीण बैंक की ओर से जयवीर, रामप्रकाश, अरविंद, वीरसिंह और अरुण कुमार को ठेली और रिक्शा दिया गया। ठेली और रिक्शा पाकर यह लोग काफी खुश थे। इनका कहना था कि अब वह लोग छोटा-मोटा काम कर अपना और परिवार का भरण-पोषण कर सकेंगे।जिला प्रशासन की ओर से उन लोगों को आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से ऋण दिया गया है। उसी से उन्होंने ठेली और रिक्शा बनवाए। शेष बचे धन से वह लोग फल, सब्जी, चाय, बिस्कुट आदि की दुकान ठेली पर खोलकर व्यापार करेंगे। रिक्शा से कबाड़ा की फेरी लगाएंगे।

गिहार बस्ती की मदद के लिए बढ़ने लगे हाथ
गिहार बस्ती के बदलाव की मुहिम से कारवां जुड़ने लगा है। रविवार को एक लाख 11 हजार रु पये की मदद बस्ती के बाशिंदाें के विकास के लिए और जुटी। प्रशासनिक अमले के साथ ही समाजसेवियाें के  हाथ भी बस्ती में रहने वालाें की तकदीर बदलने के लिए उठने लगे हैं। रविवार को ठंडी सड़क पर प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के  दौरान कायमगंज की पूर्व पालिका अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ने एक लाख रुपये की मदद दी।

ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने 11 हजार रुपये की चेक सौंपी। बुक बैंक, वस्त्र बैंक व अन्न बैंक के मुंह भी खुल चुके हैं। डीएम एनकेएस चौहान ने बस्ती और यहां रहने वालाें की सूरत बदलने के लिए हर तरह की मदद का फिर भरोसा दिया है। कहा कि सभी  विभाग अपनी योजनाआें को  इस बस्ती में लागू करवाएंगे।  अप्रैल में डूडा  से कालोनी बनाए जाने का काम शुरू होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें