फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में मानवाधिकारों की बहाली को निकाला शांतिमार्च

विज्ञापन
फतेहगढ़ में शांती मार्च निकालते मुस्लिम महासंघ के लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कश्मीर में मानवाधिकारों को बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के लोगों ने शांति मार्च निकाला। मुख्य मार्ग से होते हुए सभी लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के लोग शनिवार को फतेहगढ़ चौराहा पर एकत्र हुए। यहां से शांति मार्च शुरू कर फतेहगढ़ कोतवाली होते हुए कचहरी रोड से कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां पर कश्मीर की स्थिति पर विचार व्यक्त किए। प्रधानमंत्री को संबोधित दिए ज्ञापन में कहा कि कश्मीर में मानवाधिकारों को बहाल किया जाए।
बेगुनाह नौजवानों, औरतों और बच्चों की गिरफ्तारी बंद हो। सभी राजनैतिक नेताओं को रिहा किया जाए। सभी स्कूल, कालेज व अस्पताल खुलने चाहिए। विभिन्न जेलों में बंद सभी बेकसूर नौजवानों को रिहा कर उनके घरों को भेजा जाए। कश्मीर घाटी में अघोषित कर्फ्यू समाप्त हो।
विज्ञापन

सभी बाजारों व दुकानों आदि को खोलकर सामान्य स्थिति होनी चाहिए। आपसी भाईचारे का माहौल बने। मोहम्मद यूनुस अंसारी, रिजवान अहमद ताज, मजहर मोहम्मद खां, अनस सिद्दीकी, अनवर पठान, फरियाब खां समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें