कमालगंज। अक्टूबर से दिसंबर 2024 तक ग्राम पंचायतों में 2025-26 की कार्य योजनाएं बन गईं थीं। नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद स्वीकृत कार्य योजना के काम भी शुरू हो गए। लेकिन ढाई माह बाद भी वित्त वर्ष की कार्य योजनाओं के भुगतान नहीं लग रहे। इससे विकास कार्य की गति धीमी पड़ गई।
चालू वित्तीय वर्ष की कार्य योजनाओं के काम अप्रैल में शुरू हो गए थे। वहीं अप्रैल, मई व जून में पेयजल सुविधा के लिए हैण्डपम्पों मरम्मत व रिबोरिंग के भी काम हुए। इन सबके बीच भुगतान नहीं लग रहे। प्रधानों का कहना है कि नए साफ्टवेयर से 2023-24 व 2024-25 के भुगतान तो लग रहे। लेकिन नए वित्तीय वर्ष की कार्य योजनाओं के भुगतान नहीं लग रहे। इस वर्ष की कार्य योजनाओं के भुगतान की आईडी ही नहीं खुल रही। वहीं सहायक विकास अधिकारी विनय चौहान ने बताया कि जिले से जानकारी मिली है कि शीघ्र ही नई कार्य योजनाओं का भुगतान शुरू होने लगेगा।