फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा निर्माण में अनदेखी पर जाम

Wed, 14 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़पुर विकास खंड के गांव धंसुआ में खंड़जा निर्माण में अनदेखी की शिकायत पर सुनवाई न से नाराज गांव के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बेवर रोड पर करीब दो घंटे जाम लगा होने से आवामवन बंद रहा। तहसीलदार सदर आरपी चौधरी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


गांव धंसुआ के लोगों ने मंगलवार को गांव में खंड़जा निर्माण की गुणवत्ता में अनदेखी की एसडीएम से शिकायत की थी। इसके बाद भी ठेकेदार मानक को ताक पर रख कर निर्माण कराने लगा। इससे नाराज गांव के लोगों ने बुधवार को बेवर- भोलेपुर रोड नलकूप कालोनी के पास सड़क पर जाम लगा दिया। महिला, बच्चे और पुरुष सड़क पर सीढ़ी, ठेली लगाकर खड़े हो गए।

इस कारण करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। वाहनों की दोनों तरफ कतारें लग गई। इसकी जानकारी पर तहसीलदार सदर आरपी चौधरी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों से मामले की जानकारी कर मौके पर जाकर खड़ंजे का कार्य देखा। निर्माण घटिया मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कहा कि मामले की जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी। निर्माण कार्य की जांच होगी। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें