फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टी कतरौली को 5 व गांधीनगर को 2 स्थानों पर बल्ली लगाकर सील किया

विज्ञापन
गांव गांधी नगर में बैरीकेडिंग कराते एसडीएम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पट्टी कतरौली के 5 व गांधीनगर के दो स्थान सील
विज्ञापन

कमालगंज। कोरोना संक्रमण से घिरे दो नए गांवों को रविवार को एसडीएम ने सील करा दिया। पट्टी कतरौली गांव को पांच व गांधी नगर को दो स्थानों पर बल्ली लगाकर बंद किया गया है। दोनों गांवों को सैनिटाइज किया जाएगा। राजस्थान से आए गांधीनगर के 5 वर्षीय संक्रमित बालक के साथ उसकी मां को भी कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया है।
एसडीएम सदर अनिल कुमार रविवार को बीडीओ के साथ कतरौली पट्टी पहुंचे। प्रधान रक्षपाल व पंचायत सचिव से पांच स्थानों पर बल्ली लगवाकर गांव सील कराया। रेलवे क्रासिंग के पास बैरियर लगाया गया। प्रधान ने बताया कि संक्रमित निकले दंपति 11 जून को रात 1 बजे दिल्ली से बस से आए थे। 12 जून को सुबह सीएचसी कमालगंज में नमूना दिया और घर चले आए। इसके बाद एसडीएम गांधी नगर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रधान अशफाक खां व सचिव कपिल से दो स्थानों पर गांव सील कराया। बीडीओ ने बताया कि 11 जून को राजस्थान के हनुमानगढ़ से एक ट्रक आया था। इसमें करीब 50 भट्ठा मजदूर आए थे। जिसमें 20 गांधीनगर के थे। उधर, कोरोना संक्रमित बच्चे के माता-पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई। बच्चे को मां के साथ राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा भेज दिया गया।
लोधीपुरा व हमीरपुर भी बने कंटेनमेंट जोन
कायमगंज। ब्लाक क्षेत्र के गांव लोधीपुरा व हमीरपुर के मजरा जात में एक-एक प्रवासी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इससे दोनों गांव सील कर कंटेनमेंट जोन बन गए। इनमें आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जाएगी।
विज्ञापन

आधा कस्बा सील
नवाबगंज। कस्बे की थाना वाली गली निवासी डेंटिस्ट के कोरोना संक्रमित पाए जाने से कस्बे का आधे से अधिक भाग सील कर दिया गया। बल्लियां बांधकर गली बंद कर दी गईं। कंटेनमेंट जोन में 940 घरों में रह रहे परिवारों की देेखरेख के लिए 14 स्वास्थ्य टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें घर-घर संपर्क कर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ कोरोना संक्रमण की आशंका में नमूने कराएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें