फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकवाई में 15 फर्जी पट्टे निरस्त, 100 बीघा भूमि ग्रामसभा में दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सदर तहसील क्षेत्र के गांव सकवाई में करीब 30 वर्ष पहले 15 लोगों के नाम गलत तरीके से हुए पट्टे निरस्त कर दिए गए हैं। एसडीएम ने करीब 100 बीघा भूमि ग्राम समाज में दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव सकवाई में करीब 100 बीघा भूमि का 30 वर्ष पहले 15 लोगों ने अपने नाम गलत तरीके से पट्टे करा लिया था। दो वर्ष पूर्व एसडीएम सदर ने खतौनी का सत्यापन किया तो मामला पकड़ में आ गया। इसी के बाद गहनता से जांच की गई। इसके बाद ग्रामीणों के नाम नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।
एसडीएम सदर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, भूमि का शैलेंद्र सिंह, उदयवीर, रणजीत सिंह, पुत्तूलाल, रामवती, जगदीश, लालाराम, हाकिम सिंह, राजेश्वरी, कलावती, विनोद कुमार, राजेश्वरी, रामपाल सिंह, मुन्नी देवी व विकास आदि के खिलाफ फर्जी तरीके से अमल दरामद पाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी पट्टा निरस्त कर करीब 100 बीघा भूमि ग्राम समाज में दर्ज करा दी गई है। सरकारी भूमि पर यदि किसी का अवैध कब्जा पाया गया तो उसे हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें