फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टियों के झंडे व हूटर लगी तीन गाड़ियां सीज

Sun, 08 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली में खड़ी सांसद के स्टीकर लगी गाड़ी व मौजूद एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद।  बसपा, सपा और भाजपा का झंडा और हूटर लगी तीन गाड़ियों को पुलिस ने पकड़ लिया। चालकों के पास कोई भी कागज न होने पर पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि गाड़ियां तीनों पार्टियों के चुनाव प्रचार में लगी हैं। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी हूटर और पार्टी का झंडा लगाकर कई गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। रविवार को फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने चौराहे के पास बसपा, सपा और भाजपा के झंडा व हूटर लगी तीन गाड़ियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


सपा का झंडा और हूटर लगी गाड़ी को भोपतपट्टी निवासी पवन प्रकाश चला रहा था। बागपत निवासी विनय जौहरी बसपा का झंडा और हूटर लगी गाड़ी को चला रहा था। गाड़ी के पीछे शीशे पर सांसद लिखा है। भाजपा का झंडा व हूटर लगी गाड़ी को संजीव निवासी चोबदारान थाना मऊदरवाजा चला रहा था। पुलिस गाड़ियों और चालकों को कोतवाली लाई। चालकों के पास गाड़ी के कोई भी कागज उपलब्ध नहीं थे। इस कारण पुलिस ने तीनों गाड़ियों को सीज कर दिया। बताया जा रहा है बसपा झंडा लगी गाड़ी चुनाव प्रचार में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें