फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय वोवीनाम में प्रतिभागियों ने दिखाए दांवपेच

Tue, 29 Dec 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के स्व: ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को राज्यस्तरीय वोवीनाम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दांवपेच आजमाएं।
विज्ञापन


डीएम सत्येंद्र कुमार व मिथलेश अग्रवाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बालिका वर्ग के 36 किलोग्राम भार वर्ग में निशा परिहार ने सोना जीता। इसी प्रतियोगिता में नेहा ने सिल्वर तथा अर्पिता ने ब्रांज मेडल हासिल किया। 36 -40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंशी पाल ने गोल्ड, आस्था वर्मा ने सिल्वर तथा वर्षा ने ब्रांज मेडल जीता।

40-44 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षा ने गोल्ड और साक्षी ने सिल्वर का तमगे हासिल किया। 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में मांशी गौतम ने स्वर्ण और साधना ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। 52 से 56 किलोग्राम भार वर्ग में शिवांशी यादव ने गोल्ड, अंजिता रस्तोगी ने सिल्वर और फीजिया बानो ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


इससे पहले डीएम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होता है। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने कहा कि इस खेल में माहिर होकर बच्चे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकेंगे। प्रतियोगिता में लखनऊ के अलावा फर्रुखाबाद, रायबरेली, इलाहाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी की टीमों ने हिस्सा लिया। रेफरी की भूमिका इफ्तिकार ने निभाई।
विज्ञापन


इस मौके पर मिथलेश अग्रवाल, वोवीनाम एसोसिएशन के जरनल सेक्रेटरी प्रवीन गर्ग, हरदोई के जिला क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना, उपक्रीडाधिकारी रुचिर गौरव, संजीव कटियार, दुर्गा वर्मा, राकेश मिश्र, राजकुमार, अनुसुइया, महिपाल सिंह, आलोक शंकर दुबे, सुब्रत शाक्य, मनीष यादव, आलोक यादव और सर्वेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता के शेष मैच बुधवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें